उत्तर प्रदेश

चंद्रशेखर आजाद प्रचार दौरान बोले- चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के फायदा के लिए सरकारी मशीनरी का हो रहा है दुरुपयोग

Shantanu Roy
1 Dec 2022 10:53 AM GMT
चंद्रशेखर आजाद प्रचार दौरान बोले- चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के फायदा के लिए सरकारी मशीनरी का हो रहा है दुरुपयोग
x
बड़ी खबर
लखनऊ। भीम आर्मी संगठन के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के लिए गुरुवार को प्रचार करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ ''चुप्पी'' चुनाव, लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करेगी।
बता दें कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर उपचुनाव में सपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से उनके घर पर मुलाकात की। दलित समाज के नेता चंद्रशेखर ने कहा कि, ''आज हारे हुए प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के लिए चुनाव में आधिकारिक मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस बार यह ''चुप्पी'' लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करेगी।'' उन्होंने कहा, ''हम और हमारी पार्टी मजबूती से सपा प्रत्याशी के साथ हैं। पुलिस द्वारा भय का माहौल बनाया जा रहा है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। यह जमीनी हकीकत है, जो मैं रामपुर में अनुभव कर रहा हूं।''
Next Story