- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chandausi: दहेज...
उत्तर प्रदेश
Chandausi: दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला पहुंची पुलिस के पास, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
Tara Tandi
5 Jun 2025 4:20 PM IST

x
Chandausi चन्दौसी । महिला ने डीआईजी के निर्देश पर ससुराल वालों के विरुद्धदहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हरिद्वार के थाना सिडकुल के गांव ब्रह्मपुरी मेहदूद निवासी ममता निवासी छोटे लाल ने तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 25 नवंबर 2020 को संजय पुत्र अमर पाल निवासी मंडी समिति के पीछे गुमथल रोड आनंद बिहार कॉलोनी के साथ हुई थी।
माता-पिता ने दान दहेज के साथ 25 लाख रुपये मकान बनवाने के लिए दिए थे। ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और मारपीट करने लगे। उसकी मां ने कई बार रुपये की व्यवस्था करके दी। 14 मई 2025 को वह अपनी मां के साथ की ससुराल आई तो घर पर ताला लगा था। मोहल्ले वालों ने बताया कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद उसने तहरीर दी है। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर रही। 24 मई को ससुराल पहुंची तो ताला बंद था। रास्ते में ससुर व उनके रिश्तेदारों मिले। उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। डीआईजी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पति संजय, ससुर अमर पाल व अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
TagsChandausi दहेज प्रताड़नापरेशान महिला पहुंचीपुलिस पासससुराल पक्षकेस दर्जChandausi dowry harassmentdistressed woman reachedpolicein-laws sidecase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





