- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chandauli: मढ़िया गांव...
Chandauli: मढ़िया गांव में महिला का शव पंखे से लटका मिला

चंदौली: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान प्रेमलता यादव के रूप में हुई, जिनकी शादी 2017 में होरीलाल यादव से हुई थी। होरीलाल कबीरचौरा स्थित अमूल कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार दोपहर, होरीलाल की मां शीला यादव घर के नीचे वाले कमरे में काम कर रही थीं। जब वे ऊपर गईं तो प्रेमलता को पंखे से लटका हुआ पाया।
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप: घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका जता रही है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, और इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार: थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।





