- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chandauli: दुल्हन को...

चंदौली: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें जयमाल के दौरान दुल्हन के प्रेमी ने स्टेज पर आकर उसे किस कर लिया। यह घटना उस वक्त हुई जब बारात आ चुकी थी और जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक हुए इस घटनाक्रम से माहौल गर्म हो गया और दूल्हे पक्ष ने तुरंत शादी तोड़ने का फैसला कर लिया।
घटना की सूचना पर मामला कोतवाली पहुंचा, जहां दुल्हन और उसका प्रेमी भी मौजूद थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे 2017 से एक-दूसरे को जानते हैं और एक साथ जीवन बिताना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच मध्यस्थता कराई।
पुलिस, दोनों परिवारों और गांव के प्रधान की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका ने चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने पूरे विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया। यह अनोखी प्रेम कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।





