- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chandauli: प्रेमी ने...
Chandauli: प्रेमी ने प्रेमिका पर चलाई गोली, फिर खुद को मारी, युवती गंभीर

चंदौली: जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी और बाद में खुदकुशी कर ली। घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर नई बस्ती की है। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, महमूदपुर नई बस्ती निवासी संजय सोनकर का अपने ही मोहल्ले की 20 वर्षीय युवती साबिया बानो उर्फ बबली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय फल बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था और अक्सर फायर ब्रिगेड ऑफिस के बाहर अपनी दुकान लगाता था। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं और शादी की चर्चाएं भी चल रही थीं। लेकिन हाल ही में युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी।
युवती की सगाई के बाद उसने संजय से दूरी बनानी शुरू कर दी। वह उसके फोन का जवाब देना भी बंद कर चुकी थी। संजय बार-बार उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन युवती ने हर बार इनकार कर दिया। इसी दूरी ने संजय को मानसिक रूप से परेशान कर दिया और उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया।





