- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Chandauli : ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश
Chandauli : ट्रैक्टर के धक्के से युवक का सिर धड़ से हुआ अलग पीटे गए पुलिसकर्मी ,ट्रॉली चालक गिरफ्तार
Tara Tandi
8 Jun 2024 1:07 PM GMT
![Chandauli : ट्रैक्टर के धक्के से युवक का सिर धड़ से हुआ अलग पीटे गए पुलिसकर्मी ,ट्रॉली चालक गिरफ्तार Chandauli : ट्रैक्टर के धक्के से युवक का सिर धड़ से हुआ अलग पीटे गए पुलिसकर्मी ,ट्रॉली चालक गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/06/08/3778121-5.webp)
x
Chandauli चंदौली : चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव में चकिया-इलिया मार्ग पर शुक्रवार की देर रात गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से कृष्णानंद उर्फ किशन की मौत हो गई। वह सैदूपुर से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव मगरौर आ रहा था।
मंगरौर गांव निवासी रमाशंकर मल्लाह का एकलौता पुत्र कृष्णानंद उर्फ किशन घर में आए रिश्तेदारों के स्वागत-सत्कार के लिए शुक्रवार की रात्रि नौ बजे ई-रिक्शा से सैदुपुर मुर्गा व अन्य सामान खरीदने निकला था। सामग्री की खरीदारी कर ई-रिक्शा से अपने घर मगरौर लौट रहा था।
कुछ दूर पहले ई-रिक्शा से अपना सिर बाहर करके चालक से रुकने को कहा। इसी बीच अचानक सामने से गिट्टी लदी आ रही ट्रैक्टर की ट्राली के चपेट में आने से उसका सिर अलग हो गया।
इस मामले को लेकर गांव के ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए।
इसी बीच सैदपुर की ओर से लौट रहे यूपी 112 नंबर पुलिस के दो कर्मी मौके पर आ गए। भीड़ देखकर पुलिस वाले कुछ बोलते उससे पहले ही आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी और घटनास्थल पर ही चक्का जाम कर दिया।
जानकारी होते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने चक्का जाम कर रहे लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों को दिए गए आश्वासन पर रात्रि दो बजे चक्का जाम समाप्त हुआ।
TagsChandauliट्रैक्टर धक्के युवकसिर धड़ अलग पीटेपुलिसकर्मीट्रॉली चालक गिरफ्तारChandauli Tractor hit youthhead beatenpolicemantrolley driver arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story