उत्तर प्रदेश

गुटखा कारोबारी के आवास पर सेंट्रल गुड्स सर्विस टैक्स का छापा, नोट गिनने के लिए बैंक से मंगाई मशीन, मिले 6.31 करोड़ रुपये

jantaserishta.com
14 April 2022 8:42 AM IST
गुटखा कारोबारी के आवास पर सेंट्रल गुड्स सर्विस टैक्स का छापा, नोट गिनने के लिए बैंक से मंगाई मशीन, मिले 6.31 करोड़ रुपये
x

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में 12 अप्रैल को सेन्ट्रल गुड्स सर्विस टैक्स की टीम ने एक गुटखा व्यापारी के यहां छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान गुटखा व्यापारी के यहां से 6 करोड़ 31 लाख 11 हजार आठ सौ रुपये बरामद किया गया. खास बात है कि इन पैसे को गुटखा कारोबारी ने बेड बॉक्स के अंदर रखा गया था.

इनको गिनने के लिए स्टेट बैंक के कर्मचारी तीन मशीनें और बड़े-बड़े ट्रंक लेकर आये थे. करीब 18 घंटे की गिनती के बाद रुपयों को ट्रंकों में भर कर ले गए हैं. टीम के साथ आये डिप्टी कमिश्नर ने कुछ भी बोलने से इनकार किया है. उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि जॉइंट कमिश्नर ने सर्च वारंट दिया था, उसी पर यह कार्यवाही की गई है.
सुमेरपुर कसबे में थाने के पास रहने वाले गुटखा व्यापारी जगत गुप्ता के यहां सेन्ट्रल गुड्स सर्विस टैक्स की टीम ने छापेमारी की थी. 15 सदस्यीय टीम द्वारा छापेमारी की यह कार्यवाही 12 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, जो 13 अप्रैल की शाम तक चलती रही. रात होते-होते बैंक कर्मी रुपयों को रखने वाले बड़े-बड़े तीन ट्रंक भी लेकर पहुंचे थे.
ट्रंक को रुपयों से भर कर स्टेट बैंक हमीरपुर भेजा गया है. फिलहाल यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यापारी ने जीएसटी डॉक्यूमेंट में जो हेराफेरी की है वह अलग है, बक्सों में भरा रुपया ही करोड़ों में आंका जा रहा है. सेन्ट्रल गुड्स सर्विस टैक्स की टीम के साथ आये डिप्टी कमिश्नर ने सिर्फ इतना बताया की उनको जॉइंट कमिश्नर ने सर्च वारंट दिया था, उसके तहत कार्यवाही हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story