उत्तर प्रदेश

सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर

Admin4
22 Aug 2023 1:49 PM GMT
सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर
x

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद दिल्ली मार्ग पर हाजियांपुर के पास सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने अर्टिगा कार को सामने से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। कार उछल कर काफी दूर जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जनपद हरदोई के थाना लोनार के ग्राम तेरिया निवासी अमित पासी अपने भाई विकास व गांव के अवनीश कुशवाहा के साथ रविवार को दिल्ली गए हुए थे। नोएडा के सेक्टर 44 में चाचा अनिल पासी नौकरी करते है। उनके पास रुककर गाड़ी के कुछ कागजात लिए। अमित का भतीजा सूरज भी घर आने के लिए साथ हो लिया। सोमवार रात करीब 10 बजे घर वापस आने के लिए निकले। गाड़ी अवनीश चला रहा था।

कार सवार मंगलवार सुबह करीब चार बजे शमशाबाद के हाजियांपुर पहुंचे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल मदद के लिए चिल्लाने लगे। कार चालक अवनीश ने अपने भाई मनीष को घटना की जानकारी दी।

करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को देखा। करीब आधे घंटे की प्रयासों के बाद घायलों को बाहर निकाला जा सका। एंबुलेस व थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। एंबुलेस व निजी वाहन से चारों घायल सीएचसी भेजे गए।

सीएचसी से घायल अवनीश कुशवाहा, अमित पासी व सूरज को जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती अवनीश व अमित की हालत गंभीर है। उनके सिर व पैर में भी चोटे आई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की।

Next Story