उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं: एसडीओ

Admin Delhi 1
24 March 2023 11:14 AM GMT
रामनवमी पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं: एसडीओ
x

मेदिनीनगर: महावीर नवयुवक दल जनरल मेदिनीनगर के कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को सदर एसडीओ राजेश शाह ने किया। महावीर नवयुवक जनरल मेदिनीनगर के उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष मनोहर कुमार लाली ने किया।

सदर एसडीओ राजेश शाह ने कहा कि रामनवमी पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पहले से जिस तरह सद्भाव के साथ रामनवमी मनाया जाता था, उसी तरह शोभा यात्रा निकालें। महावीर नवयुवक दल जनरल के अध्यक्ष जुगल किशोर ने कहा कि रामनवमी शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से गणेश गिरी, बबलू गुप्ता, नागेंद्र कुमार नागिन, विशेश्वर गिरी रामनरेश स्वर्णकार घूरा राम प्रभात अग्रवाल (भोला), मुकेश अग्रवाल, श्याम जी चौधरी, सुरेश कुमार टाम, राजू चंद्रवंशी, रंजित चंद्रवांसी अमृत अग्रवाल चंद्रभूषण जायसवाल बंटी कुमार काफी संख्या में रामनवमी समिति के सदस्य एवं सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहे।

Next Story