उत्तर प्रदेश

चुनावी तैयारियों का जायजा आज CEC करेंगे बूथ अधिकारियों के साथ बैठक

nidhi
25 Aug 2026 9:15 AM IST
चुनावी तैयारियों का जायजा आज CEC करेंगे बूथ अधिकारियों के साथ बैठक
x
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी

लखनऊ: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन है। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों के करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से सीधा संवाद करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाना तथा BLO की समस्याओं और सुझावों को समझना है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल 24 और 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान आयोग चुनावी साक्षरता, मतदाता जागरूकता और निर्वाचन व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहा है।

BLO से जमीनी अनुभवों पर होगी चर्चा
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाले इस कार्यक्रम में BLO से मतदाता सूची अपडेट, नए मतदाताओं के पंजीकरण, घर-घर सत्यापन और अन्य चुनावी कार्यों को लेकर बातचीत की जाएगी। BLO चुनाव आयोग और मतदाताओं के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माने जाते हैं। बैठक में BLO अपने क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और चुनाव प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए सुझाव भी साझा करेंगे।
चुनावी साक्षरता और ECINET पर फोकस
CEC के दौरे का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इससे पहले सोमवार को ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ में छात्रों के साथ संवाद किया था और चुनावी प्रक्रिया, EVM, फेक न्यूज और युवा मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा की थी। इसके अलावा लखनऊ में ELC 2.0 (Electoral Literacy Club) और ECINET से जुड़े क्षेत्रीय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें निर्वाचन अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
यूपी चुनाव की तैयारियों के बीच दौरा अहम
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग की सक्रियता बढ़ गई है। CEC के इस दौरे को चुनावी तैयारियों की समीक्षा और जमीनी स्तर की व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने अपने दौरे के दौरान युवाओं और मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया को समझने, जागरूक रहने और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया है।
Next Story