उत्तर प्रदेश

कारोबारी मनीष गुप्ता हत्या मामले में CBI ने कसा शिकंजा, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

Nil dhankar
2 Nov 2021 10:16 PM IST
कारोबारी मनीष गुप्ता हत्या मामले में CBI ने कसा शिकंजा,  इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
x

लखनऊ। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड (Manish Gupta murder case) के मामले में सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है. इस मामले में सीबीआई (CBI) ने हत्या की एफआईआर दर्ज की है. सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में लेते हुए इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह , सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा, सब इंस्पेक्टर विजय यादव और तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. इसके पहले मनीष गुप्ता की पत्नी ने सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की थी.

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पीट-पीटकर हत्या की गई थी. घटना गोरखपुर के रामगढ़ ताल इलाके के कृष्णा पैलेस होटल में हुई थी. हत्या का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगा था. मनीष गुप्ता की पिटाई की गई थी जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी. इस मामले ने जब तूल पकड़ा था तो सरकार ने जांच के आदेश देकर कार्रवाई कराई थी. इस मामले में यूपी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाकर सुप्रीम कोर्ट से में याचिका दाखिल की थी. इसी के बाद अब सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर ली है.

Next Story