- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- लखनऊ में CBI जांच तेज,...
उत्तर प्रदेश
लखनऊ में CBI जांच तेज, 40 नामों वाली डायरी से जुट रही अहम जानकारी
Harrison
20 Aug 2025 11:43 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : लखनऊ में सीबीआई की छापेमारी के बाद रिश्वतखोरी के मामले में 40 रेलवे अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। गति शक्ति प्रोजेक्ट में रिश्वत मांगने के आरोप में हुई गिरफ्तारियों के बाद सीबीआई को छह डायरी मिली हैं जिनमें इन अधिकारियों के लेनदेन का हिसाब है। अब तक 12 अधिकारियों के बयान दर्ज हो चुके हैं और सीबीआई उनके बैंक खातों की जांच कर रही है।
पिछले महीने घूसखोरी के आरोप में सीबीआइ ने हजरतगंज स्थित उत्तर रेलवे के जिस गति शक्ति प्रोजेक्ट कार्यालय में छापा मारकर गिरफ्तारियां की थी, उस मामले की जांच की आंच दक्षिण भारत तक तैनात रेलवे अधिकारियों तक पहुंच गई है।
सीबीआइ के हाथ लगी छह डायरी में 40 रेलवे अधिकारियों और जिम्मेदार कर्मचारियों के लेनदेन का हिसाब है। इस डायरी के आधार पर सीबीआइ ने रेलवे बोर्ड से संबंधित अधिकारियों को बयान दर्ज कराने को कहा है। बोर्ड की सूचना पर यह अधिकारी लखनऊ आकर अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। अब तक 12 रेलवे अधिकारियों के बयान दर्ज हो चुके हैँ।
TagsलखनऊCBI जांच तेज40 नामोंवाली डायरीजुट रहीअहम जानकारीLucknowCBI investigation intensifiesdiary with 40 namesimportant information is being collectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





