उत्तर प्रदेश

पशु चारागाह की भूमि हो कब्जामुक्त: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह

Admin Delhi 1
13 Aug 2023 5:16 AM GMT
पशु चारागाह की भूमि हो कब्जामुक्त: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह
x
होगी सख्त कार्रवाई

मेरठ: सर्किट हाउस में शनिवार को पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनपद के विभिन्न अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं सीडीओ शशांक चौधरी के साथ एसडीएम सदर ओजस्वी राज मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ गोवंश संरक्षण, टीकाकरण अभियान, राष्टÑव्यापी कृत्रिम गर्भधारण कार्यक्रम, नेशनल लाइव स्टॉक मिशन एवं मोबाइल वेटनरी यूनिट पर चर्चा की। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से उनके स्वास्थ्य समेत विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत की। इस दौरान पत्रकारों ने रालोद के राष्टÑीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को भाजपा में शामिल किए जाने की जो चर्चाएं चल रही है, उसको लेकर बातचीत की। जिस पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक समुंद्र है, जिसमें छोटी बड़ी सभी नदियों का विलय जिस तरह से होता है, ठीक उसी तरह से विभिन्न पार्टियां एवं नेताओं का विलय भी भाजपा में संभव हैं, जयंत चौधरी यदि भाजपा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारवार्ता से कहा कि सभी पत्रकार जान कोरोना जैसी महामारी, बरसात एवं बाढ़ क्षेत्र में जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग करते हैं। वह अपने स्वास्थ्य का कितना ध्यान रखते हैं, आज वह पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं देंगे वह पत्रकारों से सवाल करेंगे और पत्रकारों से जवाब देने की अपेक्षा करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराया है या नहीं। यदि नहीं कराया तो सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य का चेकअप कराना। एक तो मीडिया कर्मी के स्वास्थ्य की जांच होगी और दूसरे सरकारी सिस्टम में कितनी खामियां है। उसका पता भी मीडिया के माध्यम से चल सकेगा।

उधर, कुछ पत्रकारों ने सिवाया टोल टैक्स एवं मेरठ की सीमा क्षेत्र से जुडेÞ टोल टैक्स पर पत्रकारों के वाहनों से जो शुल्क लिया जाता है। वह नहीं लिया जाना चाहिए। जिस पर मंत्री ने कहा कि एक आधार कार्ड की कापी एवं एक जिस संस्थान में मीडिया कर्मी कार्यरत है। उसकी आईडी होनी चाहिए। उसके बाद टोल पर मीडिया के वाहन से शुल्क नहीं लिया जायेगा। इस संबंध में वह टोल को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात करेंगे। कुछ लोग जब गोवंश दूध देना बंद कर देता है, उसे सड़Þकों पर खुला छोड़ दिया जाता है।

अब ऐसा करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। वहीं, पशु चारागाह की भूमि को खाली कराकर उसमें पशुओं के लिए हरे चारे की बुआई का कार्य कराया जायेगा। उसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान वह मीडिया कर्मियों के सवालों का बेबाकी से जवाब देने के साथ ही सरकारी सिस्टम में कहीं कोई खामी है तो उसको उजागार करने व शासन को अवगत कराने की भी बात मीडिया कर्मियों से की।

मंत्री के सामने उठा निगम में 23 फर्जी नियुक्ति का मामला

सर्किट हाउस में पशुधनमंत्री धर्मपाल सिंह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उस समय कुछ मीडिया कर्मियों ने निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों को भी उठाया। इस दौरान मुख्य रू प से 23 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति का जो मामला चला आ रहा है। उसको लेकर मंत्री से सवाल किया। इस दौरान बताया गया कि 23 कर्मचारियों की फर्जी नियुक्ति का मामला शासन के साथ कोर्ट तक पहुंचा।

निगम अधिकारियों द्वारा मामला सीबीसीआईडी तक जो की बात कही, लेकिन उसके बावजूद अपर नगरायुक्त ममता मालवीय द्वारा बिना किसी सक्ष्म जांच के अपने स्तर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर जो जांच भेजी उसमें अपर नगरायुक्त ममता मालवीय द्वारा किस आधार पर क्लीन चिट दे दी गई। मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट के बाद भी किस आधार पर 23 कर्मचारियों को वेतन जारी किया जा रहा है।

नगर निगम में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया भी मौजूद थे। वहीं मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं, वह जांच कराने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस संबंध में वह अधिकारियों से जानकारी करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं, लेकिन यदि कोई नियम विरुद्ध निगम में चल रहा है तो जांच कराई जायेगी।

विपक्ष का गठबंधन- पुराने लिफाफे में नया पैकिंग है इंडिया

प्रभारी मंत्री से जब विपक्ष के इंडिया गठबंधन के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि पुराने लिफाफे में नया पैकिंग है इंडिया। सभी समझ रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा भारी बहुमत से केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रांतिधरा से ही देश की आजादी की शुरुआत हुई थी। देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

जिसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत पर भाजपा काम कर रही है। वहीं विकास के मुद्दे पर कहा कि मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश बने इस दिशा में पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें विकास ओर सुरक्षा प्राथमिकता है। भारत देश की प्रथम रैपिड ट्रेन की शुरुआत क्रांतिधरा से ही होने जा रही है।

पशुपालन विभाग द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशुपालन विभाग के द्वारा जनपद में गोवंश संरक्षण को लेकर जो कार्य किया हैं। उसकी जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि जनपद में वृह्द गो संरक्षण केंद्रों की संख्या 3 है। कान्हा गोशालाओं की संख्या चार हैं। कांजी हाउस की संख्या छह है। वह अस्थाई गोआश्रय स्थल की संख्या 13 है। कुल 26 गोआश्रय स्थल केंद्र वर्तमान में संचालित है। जनपद का लक्ष्य 7089 के सापेक्ष 7317 गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं।

1560 गोवंश सहभागिता में दिए जा चुके हैं। यदि सड़क व खेत में आवारा गोवंश दिखाई देता है तो उसे निकट के गोआश्रय स्थल भिजवाया जा रहा है। सभी गोवंश आश्रय स्थल पर मूलभूत सुविधाएं भूसा, हरा चारा, पानी केयर टेकर की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अब तक कुल 39535 कुंतल भूसा अब तक संग्रहण किया जा चुका है। इस दौरान मोबाइल वेनटरी यूनिट के बारे में भी जानकारी दी। जिसमें बताया कि एक लाख पशुओं पर एक मोबाइल वेनटरी यूनिट आवंटित की गई है।

जनपद में कुल आठ मोबाइल वेनटरी यूनिट चालित हैं। जिसमे चार वेनटरी मोबाइल यूनिट निर्धारित रूटों पर कार्य कर रही है। चार आकस्मिक रूटों पर कार्य करती हैं। जोकि 1962 पर काल करने पर उपलब्ध हो जाती है। अब तक मोबाइल वैटनरी यूनिट द्वारा 4345 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। साथ ही अब तक 1337 शिविर लगाए गए हैं। जनपद में योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Next Story