उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ अश्लील टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज

Admindelhi1
21 April 2024 7:43 AM GMT
सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ अश्लील टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज
x
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के गौरीगंज इलाके में रहने वाली महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की गई है। जिसके बाद भेलूपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला का आरोप है कि गिरजाशंकर जायसवाल पेशेवर अपराधी है। वह मूल रूप से कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यहां अपने ससुर के मकान में रहता है। आए दिन अवांछिनी तत्वों को बुलाकर दारू मुर्गा का पार्टी करता है।

इतना ही नहीं, वह महिला और उसके पति को फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी भी देता रहता है। महिला के खिलाफ फेसबुक पर गंदे गंदे शब्दों का प्रयोगकर पोस्ट करता है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Next Story