उत्तर प्रदेश

व्यवसायी से 60 लाख रूपये की संपत्ति की लूट का मामला

Admin Delhi 1
6 Sept 2022 4:54 PM IST
व्यवसायी से 60 लाख रूपये की संपत्ति की लूट का मामला
x

सिटी क्राइम न्यूज़: बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र से अपराधियों ने स्वर्णाभूषण व्यवसायी से 60 लाख रूपये की संपत्ति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि उत्तरप्रदेश के बरेली जिला निवासी अभिलाष वर्मा सोमवार की देर रात जिले के नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ला के एक होटल से बाहर निकल कर ऑटो रिक्शा से से ट्रेन पकड़ने छपरा जंक्शन जा रहे थे। इस दौरान भगवान बाजार थाना क्षेत्र में दारोगा राय चौक के समीप बोलेरो चालक ने ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद बोलेरो पर सवार चार लोगों ने हथियार का भय दिखाकर उनके बैग में रखे सोना और नकद समे त 60 लाख रूपये की संपत्ति लूट ली।

सूत्रों ने बताया कि अपराधी, व्यवसायी अभिलाष शर्मा को बोलेरो में बिठाकर ले गये और उसे एक निर्जन स्थान पर छोड़कर फरार हो गये। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Next Story