उत्तर प्रदेश

मुस्लिम युवक की हत्या का मामला, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

jantaserishta.com
28 March 2022 8:46 AM IST
मुस्लिम युवक की हत्या का मामला, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
x
BJP की जीत पर मिठाई बांटना पड़ा महंगा।

लखनऊ: यूपी के कुशीनगर में मुस्लिम युवक की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. इतना ही नहीं सीएम योगी ने मामले में जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दरअसल, बाबर कुशीनगर का रहने वाला था. वह बीजेपी की जीत के बाद मिठाई बांट रहा था, तभी उसके ही रिश्तेदारों ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी थी.

घटना कुशीनगर के रामकोला थाने के कठघरही गांव की है. यहां बाबर ने बीजेपी के लिए प्रचार किया था. इतना ही नहीं सरकार बनने के बाद उसने मिठाई भी बांटी. इसके बाद पड़ोसियों ने उसकी पिटाई कर दी. पीड़ित को अस्पताल भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई.
मृतक के भाई चंदे आलम ने बताया कि बाबर ने 10 मार्च को भाजपा की सरकार बनने के बाद गांव में मिठाई बांटी थी. इस वजह से उसके पड़ोसी नाराज थे. इसके बाद 20 मार्च को दुकान से लौटने के बाद बाबर ने 'जय श्रीराम' का नारा लगा दिया. इसके बाद पट्टीदार अजीमुल्लाह, आरिफ, ताहिद, परवेज ने साथियों के साथ उस पर हमला बोल दिया. सभी ने मिलकर उसके साथ जमकर पिटाई की.
मृतक की पत्नी फातमा ने बताया कि पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी बाबर को पीटा था. जान बचाने के लिए बाबर अपनी छत पर चढ़ गया, लेकिन वहां भी पड़ोसी पहुंच गए और छत से बाबर को नीचे फेंक दिया. वहीं मृतक की मां जैबुन्निशा ने कहा कि छत से गिरे बाबर को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया. लखनऊ में इलाज के दैरान बाबर की मौत हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story