उत्तर प्रदेश

छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाए जाने का मामला, वीडियो CCTV में कैद

Admin4
9 Oct 2022 12:55 PM GMT
छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाए जाने का मामला, वीडियो CCTV में कैद
x

वाराणसी। वाराणसी के जेपी गेस्ट हाउस में छात्राओं के कपड़े बदलने का वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब कोलकाता से आई छात्राएं गेस्ट हाउस के डॉरमेट्री में कपड़े बदल रही थीं। छात्राओं को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की जांच की, तो शिकायत सही निकली। घटना सिगरा थाने के परेड कोठी इलाके की है।

पुलिस ने गेस्ट हाउस के मैनेजर राजेश कुमार सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले में गेस्ट हाउस मैनेजमेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेलवे स्टेशन के पास सभी ठहरे थे

कोलकाता का एक NGO गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए काम करता है। NGO की तरफ से 20 छात्र-छात्राओं का एक ग्रुप वाराणसी टूर पर आया है। NGO के लोग और छात्र-छात्राएं कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी क्षेत्र के जेपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। गेस्ट हाउस में 7 कमरे और एक डॉरमेट्री बुक कराई थी।

शनिवार को NGO से जुड़ी कुछ महिलाएं और छात्राएं गेस्ट हाउस की डॉरमेट्री में कपड़े बदल रही थीं। उसी दौरान उनकी नजर होटल के CCTV कैमरे पर पड़ी, तो उन्हें शक हुआ। सभी ने NGO संचालक को CCTV के बारे में बताया।

NGO संचालक ने गेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर से पूछा कि कैमरे चालू हैं या बंद हैं। मैनेजर ने बताया कि कैमरे बंद हैं। मगर, शक होने पर NGO संचालक ने सिगरा थाने की पुलिस से शिकायत की। पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची और CCTV कैमरे का DVR कब्जे में लेकर सिगरा थाने ले गई। जांच पड़ताल की तो शिकायत सही मिली। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Admin4

Admin4

    Next Story