- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur में महिलाओं से...
उत्तर प्रदेश
Rampur में महिलाओं से दुर्व्यवहार, विरोध पर मारपीट का मामला दर्ज
Tara Tandi
20 Jun 2025 5:23 PM IST

x
Rampur रामपुर । मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी मां-बेटी अपने खेत में मिर्च की तोड़ रही थी। इसी दौरान नजदीकी गांव के दो युवक खेत में घुस आए। मां-बेटी पर छींटाकशी करने लगे। जिसका मां बेटी ने विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान मौका पाकर दोनों युवक भागने में सफल हो गए। मामले की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे। मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों को गिरफ्तार करने के लिए गगन नगली में दबिश दी, लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे। मामला दो समुदायों का होने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लेकिन किसी तरह पुलिस ने समझा बूझकर मामले को शांत किया। इस मामले में प्रेरित परिवार की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को सौंप गई है।
TagsRampur महिलाओं दुर्व्यवहारविरोध मारपीटमामला दर्जRampur women abusedprotest assaultedcase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





