उत्तर प्रदेश

चकमार्ग से मिट्टी उठाने पर मुकदमा दर्ज

Shantanu Roy
23 Oct 2022 10:04 AM GMT
चकमार्ग से मिट्टी उठाने पर मुकदमा दर्ज
x
बड़ी खबर
बरेली। चुरई दलपतपुर का गाटा संख्या 223 चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। चकमार्ग से कुछ लोगों ने मिट्टी का उठान कराया। शिकायत मिलने पर लेखपाल ने पैमाइश की। पैमाइश में शिकायत सही पाए जाने पर लेखपाल अरविंद कुमार सक्सेना ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी राजेंद्र प्रसाद, रमेश चंद्र व सत्यप्रकाश निवासी गांव नगरिया सादात के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story