उत्तर प्रदेश

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर दर्ज मुकदमा क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित

jantaserishta.com
1 April 2022 10:20 AM IST
भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर दर्ज मुकदमा क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित
x

मेरठ: भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रान्च को दी गई है। पूर्व विधायक के खिलाफ सरधना थाने में पीठासीन अधिकारी से मारपीट, हमला और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मेरठ में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दिन यानी 10 फरवरी 2022 को सरधना में सलावा गांव के पोलिंग बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी से संगीत सोम ने मारपीट की थी। मामले में इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में लूट समेत 7 धाराएं लगाई गई थी। इस मुकदमे में अब विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई है।
आरोप है कि 10 फरवरी को सरधना विधानसभा क्षेत्र के सलावा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर-दो में मतदान के दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम और उनके समर्थक पीठासीन अधिकारी अश्विनी कुमार से उलझ गए। उन्‍होंने उनके साथ मारपीट की थी। यही नहीं इस दौरान बूथ पर लगे वेब कैमरा को भी उखाड़ दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
सूचना पर मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी भी सलावा पहुंचे। इस मामले में इंस्पेक्टर सरधना की ओर से संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच सरधना पुलिस कर रही थी। अब ये मामला क्राइम ब्रान्च को ट्रांसफर कर दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story