उत्तर प्रदेश

महिला गांजा तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Admin Delhi 1
28 Feb 2023 10:51 AM GMT
महिला गांजा तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
x

कंकरखेड़ा: कैंट एरिया में रविवार को गांजे से भरा एक पैकेट पड़ा हुआ मिला था। जिसके बाद आर्मी की टीम ने गहनता से पैकेट के लिए जांच की और कंकरखेड़ा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में अपने स्तर से जांच की तो एक महिला का नाम सामने आया। सोमवार को पुलिस ने गांजा महिला तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

कंकरखेड़ा पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर की तरफ कैंट एरिया में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांजे से भरा एक पैकेट पड़ा हुआ था। जिसके बाद आर्मी एरिया में हड़कंप मच गया था। सूचना पर सेना के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद पैकेट की जांच की गई थी। जिसमें एक किलो 800 ग्राम गांजा मिला था। रविवार को ही आर्मी के जवान गांजे से भरा पैकेट लेकर थाने पहुंच गए थे। आर्मी के जवानों ने बताया था कि एक महिला काफी समय से प्रतिबंधित क्षेत्र में गांजे की सप्लाई करती है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की थी। सोमवार को पुलिस ने अंजलि निवासी जवाहर नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी, लेकिन महिला घर से फरार मिली। वही महिला पूर्व में भी दो बार गांजा बेचने के आरोप में जेल जा चुकी है। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story