उत्तर प्रदेश

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 3 युवकों पर मुकदमा दर्ज, 2 गिरफ्तार

Admin4
1 Jan 2023 10:11 AM GMT
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 3 युवकों पर मुकदमा दर्ज, 2 गिरफ्तार
x
मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र से रेप का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घर से कूड़ा फेंकने गई एक नाबालिग लड़की को पकड़कर गांव के 3 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को बताया कि, "घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की एक लड़की शुक्रवार को कूड़ा फेंकने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के 3 युवक उसका मुंह दबाकर उसे उठा ले गए। उन्हें ऐसा करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया।" त्रिपाठी ने आगे बताया कि, "ग्रामीण लड़की की तलाश करते हुए कुछ दूरी पर स्थित एक ट्यूबवेल परिसर में पहुंचे, जहां ताला लगे कमरे के अंदर झांकने पर लड़की नजर आई। उसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।"
त्रिपाठी के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़वा कर लड़की को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता का दावा है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। त्रिपाठी के मुताबिक, मामले में गांव के ही रहने वाले 3 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story