उत्तर प्रदेश

दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा

Admin Delhi 1
12 Sept 2023 11:48 AM IST
दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा
x

गाजियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में बगैर डिग्री और पंजीकरण के क्लिनिक चला रहे दो झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

सेक्टर-23 संजयनगर स्थित सीएमओ कार्यालय में तैनात चिकित्सक डॉक्टर गजेंद्र सिंह मथुरपा ने महाराजपुर निवासी डॉ. एम खान और डॉ विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. निरीक्षण के दौरान मकनपुर गांव में दोनो जनता क्लिनिक और मेहता हेल्थ केयर सेंटर के नाम से क्लिनिक चला रहे थे.

जांच के दौरान दोनों के पास ना तो कोई डिग्री पाई गई और ना ही कोई पंजीकरण. इस दौरान दोनों को चिकित्सा पेशे से संबंधित कागजात दिखाने के लिए समय भी दिया गया, लेकिन दोनों कोई कागजात नहीं पेश कर पाए.

Next Story