उत्तर प्रदेश

हरे पेड़ काटने में प्रधान के खिलाफ केस

Admin4
11 March 2023 10:14 AM GMT
हरे पेड़ काटने में प्रधान के खिलाफ केस
x
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में सरकारी पशुचर भूमि पर खड़े हरे पेड़ काटने के मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव बड़ाताजुददीन में पशुचर भूमि पर यूकेलिप्टिस के हरे पेड़ खड़े थे। पिछले दिनों इन पेड़ों को कटवा दिया गया। पेड़ काटने का आरोप ग्राम प्रधान अजीत सिरोही पर था। ग्रामीणों ने सरकारी हरे पेड़ काटने की शिकायत अधिकारियों से की।
इस पर हल्का लेखपाल राजवीर सिंह ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। अधिकारियों के निर्देश पर हल्का लेखपाल ने सरकारी पेड़ काटने के मामले में तहरीर देकर प्रधान अजीत सिरोही के खिलाफ नखासा थाने में केस दर्ज कराया है।
Next Story