- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मोदी के नेतृत्व में...

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : भाजपा ने मिशन 2024 की तैयारी 2022 में ही शुरू कर दी है। शुक्रवार को पार्टी की राज्य मुख्यालय में इसे लेकर प्रदेश कार्य योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तय की गई। यूपी के सभी जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों को रणनीति समझाई गई। सपा के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर में मिली जीत का उदाहरण देते हुए बताया गया कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करना मुश्किल नहीं है।
हैदराबाद में हाल ही में हुई 3 दिनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की रणनीति को भी जमीन पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की सकारात्मक सोच और प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। रामपुर और आजमगढ़ की जीत इसी सोच का नतीजा है।उन्होंने इस जीत के लिए डबल इंजन सरकार के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत को श्रेय दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत का कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है। अपनी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां भी उन्होंने गिनाईं।
source-hindustan
Next Story