उत्तर प्रदेश

कार ने 20 लोगों को रौंद डाला, आक्रोशित लोगों ने किया पथराव

jantaserishta.com
2 May 2022 11:47 AM IST
कार ने 20 लोगों को रौंद डाला, आक्रोशित लोगों ने किया पथराव
x

मुजफ्फरपुर: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के बखरा-वैशाली रोड पर देर रात कार ड्राइवर ने करीब 20 लोगों को रौंद डाला. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां से कई लोगों को गंभीर हालत के चलते SKMCH अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी लोग नेवतन पूजन के लिए जा रहे थे. लोगों को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई.

जानकारी के मुताबिक, उफरौल निवासी सुधीर ठाकुर के घर पर बसावन भुइयां की पूजा होने वाली थी. पूजा के लिए रात करीब 10 बजे से नेवतन के लिए गाना-बजाना करते हुए महिलाएं व पुरुष गांव के बॉर्डर पर जा रहे थे.
अचानक वैशाली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और नेवतन पूजा के लिए जा रही भीड़ को रौंद दिया. जब तक किसी को कुछ समझ में आता कार सभी को कुचलते हुए गड्ढे में चली गई. हादसे के समय कार में ड्राइवर सहित दो लोग सवार थे. वे दोनों भी हादसे में घायल हो गए और उन्हें भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
कार सरैया थाना क्षेत्र के बखरा नूनफर टोला की बताई जा रही है. स्थानीय बताया कि हादसे में सुधीर ठाकुर की भाभी उर्मिला देवी, पुत्र अभिषेक ठाकुर, पौत्र मुन्ना कुमार और मनरिया (पूजा कराने वाले भगत की पूरी टीम) के सभी सदस्य सहित 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अभी सभी घायलों की पहचान नहीं हो पायी है. सूचना के बाद सरैया पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों से उनका बयान दर्ज करने में जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story