- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कॉलेज के सामने कारों...
दिल्ली-एनसीआर
कॉलेज के सामने कारों से स्टंट, भाजपा से जुड़ी गाड़ी का वीडियो वायरल
Saba Naaz
29 Jun 2025 3:58 PM IST

x
Noida नोएडा : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज के बाहर तीन कारों से स्टंट का खतरनाक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जिसमें युवा चालक सड़क पर तेजी से कार चलाते हुए जानलेवा स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खास बात यह है कि एक ब्रेजा कार पर भाजपा का झंडा लगा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रेजा कार का चालक तेज रफ्तार में ओवरटेक करता है और फिर अचानक ब्रेक लगाकर वाहन को रोकता है। इसी दौरान ब्रेजा में सवार एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर हाथ लहराता हुआ दिखता है।
दूसरी कार जो बलेनो है। उसमें बैठा एक युवक खिड़की से डंडा बाहर निकालकर लहराता हुआ नजर आता है। तीसरी कार को चालक जिगजैग तरीके से सड़क पर चला रहा है, जिससे अन्य वाहन चालकों की जान को खतरे में डाला गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर रील के रूप में अपलोड किया गया है। बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक और एक लोकप्रिय गाना भी लगाया गया है। जिससे यह रील अधिक वायरल हो सके।
वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वीडियो में नजर आ रही गाड़ियों की नंबर प्लेट के आधार पर वाहनों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संबंधित चालकों के खिलाफ चालान और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह स्टंट न केवल सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है। बल्कि आम लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। युवाओं से अपील की है कि इस तरह के स्टंट से परहेज करें और सड़कों को रेस ट्रैक न बनाएं। इससे न केवल उनकी जान खतरे में पड़ती है, बल्कि दूसरों की भी जिंदगी खतरे में आ सकती है।
Tagsकॉलेजकारोंस्टंटcollegecarsstuntsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





