भारत

पानी के टैंकर में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

jantaserishta.com
18 May 2022 6:00 PM IST
पानी के टैंकर में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत
x
देखें लाइव वीडियो।

कानपुर: यूपी के कानपुर देहात में अकबरपुर थाना अंतर्गत राजमार्ग पर पेड़ों में पानी डाल रहे टैंकर से एक कार पीछे से आकर टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हुई है। थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद पांडेय ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे के बाद राजमार्ग की एक लेन पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया और यातायात सुचारु कराया।
अस्पताल में चारों लोगों को डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पांडेय ने बताया कि कानपुर देहात थाना अकबरपुर नेशनल हाईवे पर औरैया के तिलक नगर निवासी अजहर अली कार से अपने औरैया निवासी साथी राजू, मयंक व अरविंद के साथ औरैया से कानपुर जा रहे थे।
अकबरपुर कस्बे के शोरूम के सामने एनएचएआई का टैंकर डिवाइडर में लगे पौधों में पानी डाल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार कार टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टैंकर लेकर चालक फरार हो गया।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story