- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ट्रैक्टर-ट्राली में...

x
गुन्नौर। गुन्नौर थाना क्षेत्र में ईको कार लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। इसमें कार सवार बदायूं जिले के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली के कार को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक भाग गया। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जनपद बदायूं के थाना उघैती अंतर्गत गांव सरेरा निवासी रेवती प्रसाद (45) की बुलंदशहर क्षेत्र में ससुराल है। शुक्रवार को रेवती प्रसाद गांव के ही सुन्दर लाल (44) के साथ ईको कार से ससुराल गया था। वहां से दोनों देर रात कार में सवार होकर लौट रहे थे। बहजोई-बबराला मार्ग पर गांव कैल के पास पीछे से आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ओवरटेक करने लगी। इसी बीच कार ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई।
हादसे में रेवती प्रसाद और डोरी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक भाग गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। दो लोगों की मौत की सूचना से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रेवती प्रसाद के बेटे ऋषिपाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story