उत्तर प्रदेश

वृद्धा को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, एक की हुई मौत

Admin Delhi 1
5 May 2023 6:19 AM GMT
वृद्धा को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, एक की हुई मौत
x

रायबरेली: कानपूर से शादी के बाद प्रतापगढ़ लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार के चालक की नींद की झपकी आ जाने के कारण कार हादसे का शिकार हो गई। एक वृद्धा को टक्कर मारने के बाद कार खड्ड में पलट गई। जिससे महिला की मौत हो गई है। जबकि कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा शुक्रवार की सुबह रायबरेली जौनपुर मार्ग पर क्षेत्र के करहिया पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ है। गुरुवार को सगरा सुंदरपुर जनपद प्रतापगढ़ निवासी मुमताज की बारात लाला का पुरवा गल्ला मंडी कानपुर नगर गई थी। शादी के बाद दुल्हन को विदा कराकर सगरासुंदरपुर लौट रही थी। कार में दूल्हा के अलावा दुल्हन चाँदबीबी और दूल्हे की बहन राबिया सवार थे। कार को वाहिद चला रहा था।

कारहिया चौकी से पांच सौ मीटर पहले अनियंत्रित अर्टिगा कार ने ओझा का पुरवा नुरूद्दीनपुर निवासी चौवा देवी (60) पत्नी रामनाथ जोरदार टक्कर मार दी और बिजली के खम्बे को तोड़ते हुए कार खाई में पलट गई। कार की टक्कर से लगने से वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छतिग्रस्त कार के अंदर फंसे दूल्हा दुल्हन समेत चार लोग चीख पुकार मचाने लगे। घटना की सूचना पर कारहिया चौकी इंचार्ज सजंय सिंह, रवि सिंह पहुँच गए।

इसके बाद शव को महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत बिगड़ने पर सभी को जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि चालक की नींद आने के कारण घटना की वजह सामने आई है। दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत हुई है। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुक़दमा दर्ज किया जाएगा।

Next Story