उत्तर प्रदेश

रंजिश में कार चालक को पीटा

Admin4
16 Feb 2023 1:07 PM GMT
रंजिश में कार चालक को पीटा
x
बहराइच। कोतवाली नगर के पीपल तिराहा के पास बुधवार रात को नशे की हालत में कुछ लोग पहुंचे। सभी कार से जा रहे युवक की पिटाई की। इसके बाद वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक ने मोबाइल और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
बहराइच शहर के दुलदुल हाउस निवासी सोनू बुधवार रात एक बजे वाहन संख्या यूपी 42 एवी 3636 से घर जा रहा था। कोतवाली नगर के पीपल तिराहा के पास युवक पहुंचा। रात 12 बजे कुछ लोग पहुंचे। सभी ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद युवक की पिटाई की।
आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक मारपीट करने वाले दबंग लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। सोनू ने बताया कि उसका मोबाइल और 15 हजार रूपये नकदी भी दोनों लोग लेकर फरार हो गए।
इस मामले में चौकी इंचार्ज रोडवेज राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि रंजिश में मारपीट हुई है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह को फोन लगाया गया तो उन्होंने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
Next Story