- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ईंटों से भरी ट्रॉली...
उत्तर प्रदेश
ईंटों से भरी ट्रॉली में जा घुसी कार, अमरोहा में हादसे ने ली दो जानें
Saba Naaz
14 Jun 2025 8:02 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : झनकपुरी गांव के पास हाईवे पर शनिवार की तड़के 4:30 बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटें भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में बुलंदशहर निवासी फल कारोबारी उमेश और फुरकान की मौके पर मौत हो गई।
जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों फल कारोबारी रामनगर की मंडी से लीची खरीदकर घर लौट रहे थे। बुलंदशहर के स्याना अड्डा हीरापुर निवासी उमेश कुमार और मोहल्ला नस्ल घाट चौकी क्षेत्र निवासी फुरकान फल कारोबारी थे।
दोनों की फल के कारोबार में साझेदारी भी थी। शुक्रवार की सुबह उमेश कुमार और फुरकान लीची लेने के लिए रामनगर के कालाडोंगी मंडी गए थे। लीची खरीदकर भिजवाने के बाद देर रात में एक कार में सवार होकर बुलंदशहर वापस लौट रहे थे। कार जाकिर नाम का युवक चला रहा था, जबकि फुरकान नाम का एक अन्य युवक भी कार में ही सवार था। शनिवार की तड़के करीब 4:30 बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में हाईवे स्थित झनकपुरी गांव के पास उनकी कार आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक जाकिर और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से भाग निकले।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। हाईवे की मुरादाबाद-दिल्ली लेन पर वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक फल कारोबारी उमेश कुमार और फुरकान की मौत हो चुकी थी। कार में सवार फुरकान नाम के अन्य युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण कार के चालक को नींद की झपकी आना लग रहा है।
Tagsईंटोंट्रॉली कारअमरोहाहादसेदो जानेंBrickstrolley carAmrohaaccidenttwo livesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





