उत्तर प्रदेश

स्टेरिंग फेल होने पर पेड़ से टकराई कार, दो बच्चों सहित छह घायल

Admin4
29 Sep 2023 9:03 AM GMT
स्टेरिंग फेल होने पर पेड़ से टकराई कार, दो बच्चों सहित छह घायल
x
संभल/चन्दौसी। राजघाट नरौरा से गणेश विसर्जित कर लौट रहे परिवार की कार का स्टेरिंग फेल हो गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सवार दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के सुभाष रोड निवासी राकेश कुमार शर्मा ने गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा अपने घर में विराजमान की थी। गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर राकेश कुमार अपनी पत्नी चित्रा शर्मा, पुत्री शक्षु शर्मा, पुत्र ग्रंथ शर्मा व दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह पांच बजे कार में सवार होकर गणेश प्रतिमा को गंगा में विसर्जन करने के लिए राजघाट नरौरा गए थे।
प्रतिमा को गंगा में विसर्जित करने के बाद राकेश परिवार के साथ कार में सवार होकर लौट रहे थे। जब कार थाना बहजोई क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर खजरा-खाकम मोड़ पर पहुंची तो कार का स्टेरिंग फेल हो गया। जिससे तेज गति से चल रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में उक्त सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। राकेश व उनकी पत्नी चित्रा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।
Next Story