उत्तर प्रदेश

Bulandshahr में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन की दर्दनाक मौत

Tara Tandi
31 May 2025 4:25 PM IST
Bulandshahr में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, तीन की दर्दनाक मौत
x
Bulandshahr बुलंदशहर । बुलंदशहर जिले के सिकन्द्राबाद क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सिकन्द्राबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने यहां बताया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर अचानक फट गया जिससे इससे वह अनियंत्रित हो गई और एक कार उससे जा टकरायी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान सचिन (25), अमित (35) और दीनानाथ (45) के रूप में हुई है। दुर्घटना में एक स्कूटी सवार को भी चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह ने बताया कि कार सवार लोग गाजियाबाद से बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story