उत्तर प्रदेश

कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती

Admin4
17 Nov 2022 2:15 PM GMT
कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती
x
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज में सांसद लल्लू सिंह के आवास के सामने बीती रात तेज रफ्तार कार ने बाइक दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
बताया गया कि गुरुवार की रात सहादतगंज क्षेत्र के रहने वाले दो युवक 20 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र संजय कुमार व 20 वर्षीय देवांश जायसवाल पुत्र अवसान जायसवाल बाइक से अपने घर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं दुर्घटना करने वाली कार की सीट पर प्लेट में भुना मुर्गा, दारू और गिलास मिली। बताते हैं कि कर सवार नशे में धुत थे। वहीं भाजपा नेता टिल्लू सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवकों का हलाचाल लिया। उन्होंने बताया कि घायल दोनों युवकों को चोटें आई है। उन्होंने बताया कि एक युवक के सिर में चोट आई है जबकि एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है।
Next Story