- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- डिवाइडर से टकराई कार,...
डिवाइडर से टकराई कार, दो दोस्तों के सीने में घुसा लोहे का एंगल, मौत

Lucknow लखनऊ : शहीद पथ पर लुलु मॉल के सामने रविवार सुबह पांच बजे सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ था। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी।
इसकी वजह से डिवाइडर पर लगा लोहे का एंगल दीपेश अमित के सीने में घुस गया, जिसकी वजह से दोनों की जान चली गई। वहीं, तीसरा साथी रूद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मूल रूप से महोबा के खन्ना गांव निवासी दीपेश ऑनलाइन मार्केटिंग का काम करते थे। दीपेश ने काम के सिलसिले में लोन लेकर एक माह पहल नई एसयूवी खरीदी थी। शुक्रवार को वह घर से लखनऊ काम पर जाने की बात कह कर निकले थे।
लखनऊ आने के बाद वह अपने साथी मध्य प्रदेश के टिकरी निवासी अमित के साथ दोस्त रुद्र से मिलने दिलकुशा कोठी स्थित उसके फ्लैट पर चले गए। रूद्र भी महोबा का रहने वाला है। फ्लैट पर तीनों दोस्तों ने पार्टी की। इसके बाद तड़के घुमने के लिए एसयूवी से निकल पड़े। एसयूवी रूद्र चला रहा था। शहीद पथ पर 100 से ज्यादा की रफ्तार में अचानक एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर पर लगे लोहे के एंगल को तोड़ते हुए एसयूवी 200 मीटर तक घिसटती चली गई।





