उत्तर प्रदेश

अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड कर किया प्रदर्शन, भर्ती पूरी करने की मांग की

Admin4
19 July 2022 2:13 PM IST
अभ्यर्थियों ने सुंदरकांड कर किया प्रदर्शन, भर्ती पूरी करने की मांग की
x

लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थियों ने 12460 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने की मांग की।

राजधानी लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन करते हुए अभ्यर्थियों ने 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है।

अभ्यर्थियों ने मंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी की और सुंदरकांड का पाठ कर विरोध जताया।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 12460 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया 2016 में शुरू हुई थी पर अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

Next Story