उत्तर प्रदेश

उम्मीदवार मदन भैया ने भरा नामांकन पत्र

Admin Delhi 1
16 Nov 2022 1:51 PM IST
उम्मीदवार मदन भैया ने भरा नामांकन पत्र
x

मुजफ्फरनगर न्यूज़: खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने आज बुधवार सुबह नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि बाहरी शब्द का प्रयोग विधानसभा क्षेत्र के मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

नामांकन पत्र दाखिल कर उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ खतौली का चुनाव लड़ा जाएगा। एकजुटता से ही जीत हासिल होगी। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अपनी ताकत झोंकनी होगी। रालोद इस सीट पर पहले भी जीत चुका है और फिर से जीत हासिल करेगा।

Next Story