उत्तर प्रदेश

किनौनी शुगर मिल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाने का चलाया अभियान

Shantanu Roy
11 Jan 2023 11:05 AM GMT
किनौनी शुगर मिल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाने का चलाया अभियान
x
बड़ी खबर
मेरठ। शहीद भगत सिंह इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा नियमों की जागरुकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके अलावा सड़क सुरक्षा माह 2023 के अंतर्गत आज परिवहन विभाग मेरठ द्वारा किनौनी शुगर मिल पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाने का अभियान चलाया गया। जिसमें यात्री कर अधिकारी सुधीर सिंह एवं जनरल मैनेजर केन किनोनी शुगर मिल ने मिलकर लगभग 130 ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया।
इसी के साथ पैंपलेट बाटकर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया। अन्य कार्यक्रम में रुड़की रोड स्थित शाहिद भगत सिंह इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा नियमों की जागरुकता हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, ट्रांसपोर्ट सुमित प्रधान, ट्रैफिक पुलिस से कांस्टेबल नामित, दीपिका, उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा नियमों का प्रशिक्षण अमित तिवारी ने दिया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story