- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सरकारी भूमि खाली कराने...

मेरठ न्यूज़: आखिरकार प्रशासन ने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई को कमर कस ली है. भारी पुलिस बल के साथ गंगा के उस पार पैमाइश कराकर जेसीबी द्वारा खाई खुदवा दी है.
गंगा नदी का राजस्व विभाग के दस्तावेजों में अपना अस्तित्व दर्ज है. हजारों हेक्टेअर भूमि गंगा नदी के नाम अंकित है जिस पर भूमाफिया अवैध रूप से कब्जा कर खेती करते हैं. इतना ही नहीं इस भूमि पर भूमाफिया प्लेज की खेती करने वालों को ठेके पर देते हैं. वहीं, उसकी एवज में मोटी रकम वसूलते हैं. इस भूमि पर अवैध कब्जे का लेकर आए दिन विवाद भी होते रहते हैं. गत माह भी गन्ने की फसल को काटने के लिए दो पक्षों में फायरिंग तक हुई थी जिसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम मवाना अखिलेश यादव ने सख्त निर्देश दिए. इस पर राजस्व तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस फोर्स के साथ मनोहरपुर, हादीपुर गांवड़ी, लालपरु के क्षेत्र में मौके पर पहुचंकर पैमाइश कराते हुए जेसीबी से खाई खुदवा दी गई है. कई जेसीबी और ट्रैक्टर चलते देख खादर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और खेतों पर गन्ना छील रहे लोग भाग खड़े हुए. टीम में नायब तहसीलदार सचिन चैधरी, लेखपाल नीरज, एसआई अरूण कुमार, अनिल, रेंजर नवरत्न सिह, रोबिन, संजय, ओमप्रकाश आदि रहे.
वन विभाग करेगा पौधरोपण: पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए गंगा के किनारे सरकारी भूमि पर पौधरोपण करने का प्रावधान है जिससे गंगा का कटान भी कम होगा वहीं पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा. क्षेत्रीय वन अधिकारी नवरत्न सिंह ने बताया कि भूमि हस्तांतरित होते ही पौधरोपण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी.





