- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बहनों के लिए लगाया...

इस बार यूपी की जेलों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने आने वाली बहनों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जेल राज्यमंत्री सुरेश शाही ने आगामी 12 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की जेलों में विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बंदियों को राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए कैंप लगाया जाए और उन्हें जलपान की सुविधा भी दी जाए।
राज्यमंत्री ने डीजी जेल को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि बंदियों की बहनों को राखी बांधने के लिए स्लॉट बनाया जाए, जिससे उन्हें असुविधा न हो। पत्र में कहा गया है कि स्वयं सहायता समूहों की सहायता से इस पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाए। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा हुआ है। जेलों की कड़ी व्यवस्था के कारण बहनें इस पर्व को सौहार्द से नहीं मना पाती हैं, इसलिए पहले से ही व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए।