उत्तर प्रदेश

Bypolls 2022: पंजाब, यूपी, दिल्‍ली समेत 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर 23 जून को होगा उपचुनाव

Kunti Dhruw
25 May 2022 6:23 PM GMT
Bypolls 2022: पंजाब, यूपी, दिल्‍ली समेत 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर 23 जून को होगा उपचुनाव
x
चुनाव आयोग ने 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है।

चुनाव आयोग ने 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, त्रिपुरा, झारखंड और आंध्र प्रदेश की सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बुधवार (25 मई, 2022) सभी सीटों पर 23 जून को चुनाव होगा और नतीजे 26 जून को आएंगे।

बता दें कि अखिलेश यादव और आजम खान के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद रामपुर और आजमगढ़ सीटें खाली हो गई थीं।
पंजाब
पंजाब की हाई-प्रोफाइल संगरूर लोकसभा सीट पर 23 जून को मतदान होगा। पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बने, इस सीट से वही सांसद थे।
उत्तर प्रदेश
यूपी उपचुनाव में जिन दो सीटों पर मतदान होगा, वे हैं आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट। इन निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के सहयोगी आजम खान ने किया था। अखिलेश यादव 2022 चुनाव में करहल से विधानसभा के लिए चुने गए, वहीं आजम खान रामपुर विधानसभा सीट पर जेल से चुनाव लड़े और जीते।

दिल्‍ली
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में 23 जून को मतदान होगा। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा के हाल ही में पंजाब से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई है। राघव चड्ढा 2020 में राजेंद्र नगर से विधायक चुने गए थे।
त्रिपुरा
त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों- अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सूरमा और जुबराजनगर में 23 जून को उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना 30 मई को जारी होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 जून 2022 है।
झारखंड
झारखंड की मंदार विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की आत्माकुर विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा। इस साल फरवरी में आंध्र प्रदेश के मंत्री मेकापति गौतम के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।


Next Story