उत्तर प्रदेश

मथुरा में हलचल: शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ जाने वाले एंट्री प्वाइंट की सुरक्षा बढ़ाई गई, छावनी में बदली कान्हा की नगरी

jantaserishta.com
5 Dec 2021 11:03 AM IST
मथुरा में हलचल: शाही ईदगाह मस्जिद की तरफ जाने वाले एंट्री प्वाइंट की सुरक्षा बढ़ाई गई, छावनी में बदली कान्हा की नगरी
x

मथुरा: 6 दिसंबर से पहले यूपी के मथुरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यहां हिन्दूवादी संगठनों ने जलाभिषेक कार्यक्रम का ऐलान किया है. अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन मुस्तैद है और हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है.

चार हिन्दूवादी संगठनों- अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास, नारायणी सेना और श्रीकृष्ण मुक्ति दल ने 6 दिसंबर को मथुरा में गैर-पारंपरिक कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से मांगी है.
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने प्रशासन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की इजाजत मांगी है. हालांकि प्रशासन ने इन संगठनों को ऐसी किसी भी अनुमति देने से इनकार कर दिया है. मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि ऐसे किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जा सकती है, जिससे इलाके की शांति व्यवस्था भंग हो.
सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने मथुरा को तीन जोन में बांट दिया है. जिस इलाके में कटरा केशव देव मंदिर और शाही इदगाह आता है, उसे रेड जोन घोषित कर दिया गया है. जहां पर सबसे ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि मथुरा में प्रवेश के हर मार्ग पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा जिले के सभी प्रवेश बिंदुओं पर गहन चेकिंग की जा रही है.
जिले में धारा-144 पहले से ही लागू है. इसके तहत एक स्थान पर चार से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते हैं.
बता दें कि शाही ईदगाह में हिन्दूवादी संगठनों ने कार्यक्रम का ऐलान तब किया है, जब इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story