- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- व्यवसायी का दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
व्यवसायी का दर्दनाक नोट, पत्नी को लिखा आखिरी संदेश और फिर किया आत्महत्या
Saba Naaz
22 Jun 2025 3:43 PM IST

x
Meerut मेरठ : बिजनौर के स्योहारा में एक ऑनलाइन गेम में रकम गंवाने के बाद कारोबारी वरुण चौहान ने आत्महत्या कर ली। कारोबारी का सुसाइड नोट भी मिला है। नोट पत्नी के लिए लिखा है। इसमें लिखा है कि नीरा... मैं जिंदा रहा तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। मेरे बाद मेरी मां व बेटे का ख्याल रखना।
मुरादाबाद में कारोबार करने वाले स्योहारा के युवक ने शुक्रवार को फंदे पर लटकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार को घर पहुंचा तो परिवार ही नहीं बल्कि पूरा गांव गम में डूब गया। कारोबारी ऑनलाइन गेम में एक करोड़ रुपये से ज्यादा रकम हार चुका था। हारने पर कर्ज हुआ तो फरवरी में 20 बीघा जमीन एक करोड़ 16 लाख रुपये में बेच दी, जबकि इससे पहले भी 15 बीघा जमीन बेची थी। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव काजपुर निवासी वरुण पुत्र तिलक राम सिंह ने कई साल पहले मुरादाबाद में पानी का प्लांट लगाया और पानी की आपूर्ति करने लगा।
शुक्रवार की शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शनिवार को स्योहारा रामगंगा घाट में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वरुण करोड़ों रुपये कमाने के फेर में ऑनलाइन गेम खेलकर अपनी जिंदगी को हार गया। हालांकि चार माह पूर्व ही वरुण ने गांव की बीस बीघा जमीन बेच कर अपना कर्ज चुका दिया था। लेकिन उसके बाद भी ऐसी क्या वजह बनी कि उसने मौत के सामने घुटने टेक दिए।
वरुण अपने घर में इकलौता पुत्र था। चार वर्ष पूर्व पिता की मौत के बाद लगभग 85 बीघा जमीन का इकलौता मालिका था। वरुण लगभग 35 बीघा जमीन बेच चुका था जिसके बाद भी अभी लगभग 50 बीघा जमीन वरुण के पास बची हुई थी। ऑनलाइन गेम खेलकर एक भारी रकम हारने के बाद वरुण ने फरवरी माह में बीस बीघा जमीन एक करोड़ 16 लाख में बेच कर कर्ज चुकाया था। इसके बाद भी वरुण को कोई चिंता अंदर ही अंदर खा रही थी। जिस कारण वरुण ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
Tagsव्यवसायीनोटपत्नीसंदेशआत्महत्याbusinessmannotewifemessagesuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





