उत्तर प्रदेश

बस ने चार साइकिल सवारों को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

Shantanu Roy
5 July 2022 11:07 AM GMT
बस ने चार साइकिल सवारों को रौंदा, युवक की मौके पर मौत
x
बड़ी खबर

बदायूं। बंदायू में तेज रफ्तार डग्गामार बस ने चार साइकिल सवारों को रौंदा दिया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबिकि उसके पिता और 2 छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडेक्टर मौके से फरार हो गए।

सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी के पास हुआ। हादसे में में पनौड़ी निवासी छात्र अफजल (15) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, काजल (10) और रितू (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अफजल के पिता पप्पू भी गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर और कंडेक्टर दोनों फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
एडमिशन कराकर घर लौट रहा था अफजल
अफजल के पिता पप्पू ने बताया कि वह 15 साल के बेटे का राममूर्ति प्रसाद इंटर कालेज में एडमिशन कराकर लौट रहे थे। जैसे ही वे मदनजुड़ी के पास पहुंचे अचानक तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दियाओ। जब तक वे कुछ समझ पाते बेटे ने उनकी आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया था। वहीं, घायल दोनों छात्राए भी इसी स्कूल में पढ़ती थी। दोनों स्कूल से घर जा रही थीं।
बिसौली से इस्लाम नगर जा रही थी बस
लोगों ने बताया कि बिसौली से इस्लाम नगर जा रही थीष उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद भी इलाके में धड़ल्ले से डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से इस रूट पर करीब 15 डग्गामार बसों का संचालन होता है। सरकारी बसों की कमी के चलते लोग इन पर सफर करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इनकी वजह से आए दिन सड़कों में हादसे होते रहते हैं।
Next Story