उत्तर प्रदेश

बस का टायर फटा, मची चीख-पुकार, पांच यात्री घायल

Admin4
14 Sep 2023 1:56 PM GMT
बस का टायर फटा, मची चीख-पुकार, पांच यात्री घायल
x
हमीरपुर। राठ डिपो की खटारा बस का पिछला टायर फटने से पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने गंभीर घायल दो यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तीन को मामूली चोंट आने पर गंतव्य को चले गए।
जिले की हमीरपुर व राठ डिपो की ज्यादातर बसें क्षमता से अधिक चल चुकी हैं। वहीं अभी हाल में दोनों डिपो को मिली नई बसें लंबी दूरी पर भेजी जा रही हैं। जिले में या आसपास के जनपदों में वहीं पुरानी बसों को ठोक पीट संचालित किया जा रहा है। ऐसी ही राठ डिपो की एक बस गुरुवार को यात्रियों को लेकर हमीरपुर जा रही थी। तभी थाना ललपुरा गांव के निकट हाईवे पर बस का पिछला टायर फट गया।
जिससे सीट के नीचे की चद्दर फट गई। टायर वाली सीट व अगल बगल की सीटों पर बैठ कर सफर कर रहे अभिनव पुत्र सुरेशचंद्र राठ व श्यामलाल पुत्र रामसेवक निवासी कस्बा सरीला तीन अन्य घायल हो गए।
इनमें अभिनव व श्याम लाल को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के एलटी हरिओम सचान व चालक राम रहीम ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है। तीन यात्रियों को मामूली चोटें आने से वह अपने गंतव्य को चले गए।अभिनव ने बताया कि वह अपने निजी काम आरटीओ आफिस जा रहा था। हादसे में उसके दोनों पैरों में फैक्चर है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Next Story