- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हाईवे पर...
उत्तर प्रदेश
हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, चार यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार
jantaserishta.com
28 Nov 2026 11:48 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शनिवार को रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
यह हादसा मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली गांव में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोडवेज बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जिनमें से चार यात्रियों की मौत हो गई। आधिकारिक तौर पर अभी हादसे के कारण की जानकारी नहीं दी गई है। मृतकों की पहचान भी बाकी है।
एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि मुझे बस इतना पता है कि कांट रोड पर लडावली गांव के पास एक रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच हादसा हुआ। इसमें मेरी बहन और भांजे की मौत हो गई है। वे स्टेशन से मुरादाबाद के सदूपुरा गांव में अपने घर आ रहे थे।
उन्होंने कहा कि हादसा किसके कारण हुआ है, यह हमें नहीं पता है। अभी सिर्फ यह जानकारी मिली है कि रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी थी। जिला अस्पताल के डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार सुबह चार लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। उन्होंने बताया कि चारों लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था।
इससे पहले, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चार स्कूली छात्रों की मौत हुई थी। कौशांबी से स्कूली बच्चों को पिकनिक पर लेकर बस आगरा गई थी। मंगलवार को सभी बच्चे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर बस खड़ी थी, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बस में करीब 50 छात्र और छह शिक्षक सवार थे।
पुलिस ने बताया था कि एक्सप्रेसवे पर आगरा से लखनऊ की तरफ 209वें किलोमीटर के पास एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मारी। तिरवा मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





