उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा में बस ने मारी टक्कर, छह घायल

Admin4
13 Aug 2023 3:09 PM GMT
ई-रिक्शा में बस ने मारी टक्कर, छह घायल
x
पयागपुर/ बहराइच। जिले के धरसंवा गांव निवासी कुछ लोग निजी कार्य से पयागपुर क्षेत्र में गए थे। रात में सभी ई-रिक्शा से वापस आ रहे थे। गोंडा बहराइच मार्ग पर बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे छह लोग घायल हो गए। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम पंचायत धरसंवा निवासी जगत राम पुत्र कंधई अपने बेटे धर्मेंद्र, राम जी पुत्र गुरु वचन और बनकटा गांव निवासी जंगली, नेता और एक अन्य के साथ पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा गांव में निजी कार्य से गए थे। शुक्रवार रात को सभी रिक्शा से वापस आ रहे थे। गोंडा बहराइच भास्कर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास एक बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर सभी को बाहर निकाला।
हादसे में ई-रिक्शा सवार 6 लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया। यहां पर धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story