- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur Kheri में...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur Kheri में बस-कार की टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत
Tara Tandi
21 April 2025 5:46 PM IST

x
Behjam बेहजम : गोला-कस्ता मार्ग पर थाना नीमगांव क्षेत्र में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। गड़रिया चौराहा के निकट अमृतापुर गांव के पास निजी बस और कार में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास हुआ। एक निजी बस गोला से कस्ता की तरफ जा रही थी। गांव अमृतापुर के निकट सामने से आ रही कार और बस में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि कार बस के नीचे घुस गई। हादसे में कार सवार सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव जाट निवासी दानिश (19) पुत्र जियाउद्दीन और शकील (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर एसओ सुनीता कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंची उन्होंने दोनों घायलों को किसी तरह से कार से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया।
रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। एसओ सुनीता कुशवाहा ने बताया कि दोनों बहन को विदा कराने के लिए अठौला केशवापुर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही बस से टकराने से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
TagsLakhimpur Kheri बस-कार टक्करदो लोगों मौके मौतLakhimpur Kheri bus-car collisiontwo people died on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





