- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बस और स्कूटी में...
बस और स्कूटी में टक्कर, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) में एक निजी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी. जिसमें स्कूटी सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी और इसके कारण वहां पर भगदड़ मच गई. हालांकि यात्री पहले ही उतर गए थे और भीड़ ने राहगीरों की गाड़ियों से पेट्रोल निकाल कर बस को आग के हवाले कर दिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाई. इस मामले में मृतक के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





